सिरसागंज: नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने बोलेरो पिकअप से ₹5 लाख की अवैध शराब बरामद की
फिरोजाबाद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ नगला खंगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित 131 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इन पेटियों में कुल 6 हजार 288 क्वार्टर मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। यह शराब बोलोरो पिकअप गाड़ी से ले जाई जा रही थी।