शाहजहांपुर: 10000 रुपये नही देने पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का आवेदन कर दिया निरस्त, लधौली गांव के पीड़ित ने लगाई गुहार
सदर तहसील के लधौली गांव के रहने वाले सियाराम ने बेटी की शादी के लिए 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत आनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन पास करने के नाम पर हल्का सेक्रेटरी ने दस हजार रुपये की मांग की। रुपये नही देने पर सेक्रेटरी ने गलत रिपोर्ट लगा दी कि बेटी की पांच साल पहले शादी हो चुकी है और उसका मुकदमा भी चल रहा है।