शाहजहांपुर महानगर स्थित ओसिया रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह स्थल पहुंचकर जिला अग्निशमन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अग्निशमन अधिकारी ने समारोह स्थल पर लगने वाले प्रत्येक पंडाल में अग्नि सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।