शाहजहांपुर: विधायक सलोना कुशवाहा ने रिजर्व पुलिस लाईन में साइबर थाने का फीता काटकर किया उद्घाटन
शाहजहांपुर महानगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तिलहर क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने नवनिर्मित साइबर थाने का फीता काटकर शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी एवं क्षेत्राधिकार नगर बीएस वीर कुमार की उपस्थिति में जनपद में पहले साइबर थाने का शुभारंभ किया गया।