शाहजहांपुर: कांट के जरावन में हुए हादसे में ईको चालक की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई पांच, बुधवार को हो रहा पोस्टमार्टम
थाना कांट क्षेत्र जरावन गांव के पास मंगलवार सुबह टायर फटने से ईको कार पलटने से उसमे बैठे चार छात्र छात्राओं की मौत हो गई थी। जबकि छह छात्र छात्राएं घायल हो गए थे। हादसे में घायल हुए बरेंडा गांव के रहने वाले चालक मुलायम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। परिवार का आरोप है कि चालक मुलायम का इलाज नही कराया गया।