शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि, सीवर लाइन डालने को लेकर शहर की सड़कों और गलियों को खोदकर छोड़ दिया गया। आए दिन लोग गढ्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। बहादुरगंज पचराहा के पास नगर निगम ने आश्वासन दिया था कि प्रतिदिन दो बार छिड़काव किया जाएगा ।लेकिन सप्ताह में सिर्फ दो दिन छिड़काव किया जाता है।