वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल
कैंसर पीड़ित राजकुमार गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही शोकाकुल परिवार को भेजी ₹21 हजार की आर्थिक सहायता
बस्ती। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। कैंसर से पीड़ित राजकुमार गुप्ता के निधन का समाचार मिलते ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी।
मनीष मिश्रा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत राजकुमार गुप्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना समाज में संवेदना, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। :::
Basti, Basti | Sep 10, 2026