तेंदूखेड़ा: तेन्दूखेड़ा में 11 भैंसें लापता, मवेशी चोरी की आशंका; दो किसानों को 10 लाख का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
तेन्दूखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडाना और पाजी से दो किसानों की कुल 11 भैंसें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता मवेशियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेलडाना निवासी किसान टीकाराम की 7 भैंसें 8 अगस्त की रात खेरमाई खेत के पास से लापता हो गईं। इनकी कीमत करीब 6 लाख