सोरांव: मऊआइमा इलाके के हरिसेनगंज में हाईवे मार्ग के किनारे लगा कचरे का ढेर, संक्रामक बीमारियों का खतरा
मऊआइमा इलाके के हरिसेनगंज में गुजरी प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग के बगल कूड़ा करकट का ढेर लगने से स्थानीय लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बगल में स्थित हैंडपंप से दूषित पानी से लोगों के अंदर अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियो के उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सफाई की मांग की।