हुसैनगंज: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर मचकना पंचायत में सरकारी भवन पर काम तेजी से चल रहा है
आगामी 7 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर शुक्रवार की संध्या 4 बजे हुसैनगंज प्रखंड के मचकना पंचायत सरकार भवन पर मजदूरों द्वारा कार्य जोर शोर से कराया जा रहा है। इसको लेकर रोजाना जिला से लेकर प्रखंड तक के पदाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे है। बताते चले कि 7 जनवरी को मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।