हुसैनगंज: गोरखपुर के सरेया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी वीरेंद्र साह उर्फ टीमल साह का बुधवार की रात 11:30 बजे शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। गुरुवार को शव का अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया है। ज्ञात हो कि मृतक व्यक्ति की 31 दिसबंर की अहले सुबह गोरखपुर एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।