हुसैनगंज: बल्ली मोड़ पर 1 जनवरी को होगा भव्य निरंकारी संत समागम
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बल्ली मोड़ स्थित मैदान में 1 जनवरी को हरियाणा निवासी केन्द्रीय प्रचारक आरके जुनेजा की अध्यक्षता में एक दिवसीय वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूपी,दिल्ली, हरियाणा, झारखंड एवं बिहार के कई जिलों से हज़ारों की संख्या में श्रद्धलु शामिल होंगे।