हुसैनगंज: बल्ली मोड़ स्थित मैदान में आयोजित वार्षिक निरंकारी संत समागम में उमड़ी भीड़
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बल्ली मोड़ स्थित मैदान में बुधवार की संध्या 4 बजे हरियाणा निवासी केन्द्रीय प्रचारक आरके जुनेजा की अध्यक्षता में एक दिवसीय वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, यूपी,दिल्ली, झारखंड एवं बिहार के कई जिलों से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया।