पाली: पाली तहसील में तैनात नारहट कानूनगो का ग्राम पिपरिया जागीर निवासी किसान से ₹5000 की रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | Jul 7, 2026 मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे से ग्राम पिपरिया जागीर निवासी एक किसान से ₹5000 की रिश्वत लेने वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उक्त वायरल वीडियो लगभग 1 सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित किसान ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले की जांच कर दोषी कानूनगो पर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है।