फर्रुखाबाद: गांव मोहद्दीनपुर में दबंगों ने युवक पर फावड़े से हमला कर किया घायल, गाली-गलौज का किया था विरोध, पुलिस जांच में जुटी
जहानगंज के गांव मोहद्दीनपुर निवासी दलबीर पर दबंगों ने शनिवार रात लगभग 11 बजे फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दलबीर ने बताया कि अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के तीन लोग आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो लोहे के फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस से शिकायत की पुलिस ने मेडिकल परीक्षण तहरीर के आधार पर कराया है।