प्रतापगढ़: एडीजी भानु भास्कर एसपी प्रतापगढ़ एसपी सुल्तानपुर आईजी प्रेम गौतम रामगंज बाजार पहुंचकर खगाली हकीकत
रामगंज बाजार निवासी संतोष कुमार उर्फ छेदीलाल जयसवाल होलसेल किराना का व्यापारी है। उसके यहां बरसों से कार्य कर रहे सुभाष चंद्र तिवारी निवासी रामगंज सोमवार की दोपहर में रूपों से भरा झोला लेकर रामगंज बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में जमा करने जा रहे थे। उनके झोले में कैस के साथ चेक व आरटीजीएस के कागजात मौजूद थे।