प्रतापगढ़: रामगंज कस्बे में दुकान से बैंक में कैश जमा करने जा रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने की लूट, एसपी ने दी जानकारी
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के रामगंज कस्बे में सोमवार के दिन लगभग 11:45 पर बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवारों ने दुकान से बैंक में कैश जमा करने जा रहे व्यक्ति से रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। इस संबंध में एसपी ने बताया है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है, विभिन्न टीमें गठित की गई है जल्द ही अपराधियों पर कार्यवाही की जाएगी।