प्रतापगढ़: ADG के काफिले के एस्कॉर्ट ने सरदहा गांव के पास टेंपो को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
आसपुर देवसराय से लौट रहे ADG के काफिले के स्कॉट सरदहा के पास टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।घायलों को प्रतापगढ़ के जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की है।