संत शिरोमणि श्री गुरु रविदासजी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता #संकल्प_अभियान एवं #कलश_रथयात्रा’ का गुरुवार को कलेक्टोरेट परिसर से शुभारंभ हुआ।
विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं संत रविदासजी के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
#Neemuch
#नीमच