उधवा: राधानगर थाना में गुरुवार को दीपावली, काली पूजा, छठ महापर्व पर शांति समिति की बैठक होगी
दीपावली,काली पूजा एवं छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर गुरुवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे बताया कि दीपावली,काली पूजा एवं छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को अपराह्न 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।