मधेपुरा: मधेपुरा में PM आवास योजना की बड़ी सफलता, 4,556 आवास हुए पूरे
मधेपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 4 हजार 556 आवास पूर्ण हुए हैं। इसे लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में 10 लाभुकों को आवास की चाबी, 20 लाभुकों को बधाई पत्र और 20 नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव और जिलाधिकारी अभिषेक रंजन मौजूद रहे।