बिजावर: केन-बेतवा प्रभावितों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए गांव-गांव लगाए जा रहे शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब तक छह गांवों में 2 हजार से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा गया है, जबकि 543 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुनर्वास से जुड़े मामलों में 161 प्रभावित व्यक्तियों के लिए 17.63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।