मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में हुए दो बड़े लूटकांडों का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। जयनगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल चंदन यादव को औंसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के पास रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के कर्मी से करीब 6 लाख 15 हजार रुपये की लूट और 24 नवंबर 2025 को जयनगर कमला पुल के पास वैद्यनाथ सर्विस स्टेशन के मैनेजर से 8 लाख 50 हजार रुपये की लूट के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब लूटी गई रकम की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
#MadhubaniNews #JaynagarNews #Jaynagar #Madhubani #BiharNews #CrimeNews #BiharPolice #LootCase #CrimeUpdate #DENNewsMadhubani #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Jaynagar News ] [ Madhubani Crime News ] [ Bihar Crime News ] [ Jaynagar Loot Case ] [ Chandan Yadav ] [ Madhubani Police ] [ Bihar Police ] [ Loot Case News ] [ Crime News Bihar ] [ DEN News Bihar ] [ Madhubani Local News ]