करौली में तीन बड़ वाले हनुमान जी मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन, छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी
करौली तीन बड़ स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। महेश पंडित दहमोली वाले द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को अन्नकूट व छप्पन भोग अर्पित किया गया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और पत्तल पर बाजरा, चावल, कढ़ी व रामभाजी की प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के राजू दुकानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से सामाजिक समरसता के उद्देश्य से यह आयोजन हुआ। इसमें राजू भगत, राजेंद्र नलवाले, विनोद, गोपाल लोधा, जीतू माली, विनोद मास्टर, संजय बाबूजी, धनसिंह, शिव सिंह लोधा, पुष्पेंद्र लोधा, देवेंद्र, प्रेम शंकर, वेद प्रकाश, पार्षद पप्पू लोधा व महेंद्र सैनी सहित भक्त मंडली का विशेष सहयोग रहा।
Badgaon, Udaipur | Nov 28, 2026