बरियातु: बनवार गांव: पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में रेफर
बारियातू थाना क्षेत्र के बनवार ग्राम में आज गुरुवार को पति से विवाद होने पर एक विवाहित महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान बनवार ग्राम निवासी संतोष लोहरा की पत्नी जगनी देवी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।