बारियातू थाना क्षेत्र के लोदमदाग गांव के पास शनिवार संध्या 4 बजे बाइक दुर्घटना में 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान लोदमदाग ग्राम निवासी महावीर उराव के 28 वर्षीय पुत्र रंजीत उरांव के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया।