बरियातु: मनातू गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, रिम्स रेफर
बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू गांव में मंगलवार संध्या 4 बजे पति से विवाद होने पर पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की पहचान ग्राम निवासी बैजनाथ भुईया की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।