बरियातु: मतकोमा ग्राम में जंगली हाथियों का उत्पात, घरों और फसलों को पहुंचाया नुकसान
बरियातू थाना क्षेत्र के मतकोमा ग्राम में जंगली हाथियों ने मंगलवार कि रात साहेब गंझु के घर को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों ने ग्रामीण सुनील उरांव का 6 क्विंटल धान, विजय उरांव 4 क्विंटल धान,मनरूप उरांव का 3 क्विंटल धान,जाले उरांव का खेत में लगा आलु सहित उमवि मतकोमा कि दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर बच्चों का मध्याह्न भोजन के लिए रखा चावल खा कर चट कर दी r