बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत करमाही टोला में रविवार सुबह 10 बजे मधुमक्खियों के हमले से दो बकरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित किसान लखन उरांव ने रविवार दोपहर तीन बजे बताया कि अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड घर के बाहर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। पीड़ित किसान ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।