गिरिडीह: करहीबांक गांव में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गांडेय थाना क्षेत्र के करहीबांक गांव में संदेहास्पद स्थिति में 14 वर्षों रुखसाना खातून घायल हो गई। गुरुवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसके गले में फांसी लगाने जैसा निशान दिख रहा था। परिजनों ने बताया कि इसके भाई से इसका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद भाई ने इसका दुपट्टा खींच दिया ,जिससे इसके गले में दुपट्टे से फंदा बन गया और इसकी तबीयत बिगड़ गई।