गिरिडीह: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बस में यात्रियों से भाड़ा वसूली का आरोप, डीटीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के बस में योग्य यात्रियों से भाड़ा वसूलने का आरोप लगाकर गुरुवार को 10 बजे ओल्ड डीसी ऑफिस कैंपस स्थित डीटीओ ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। गावां प्रखंड से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत मासूम रोडवेज पिहरा से गिरिडीह तक चलती है।