गिरिडीह: गांडेय ब्लॉक परिसर स्थित पुस्तकालय के बाहर से एक विद्यार्थी की साइकिल हुई चोरी
बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे गांडेय ब्लॉक परिसर स्थित पुस्तकालय के बाहर से एक विद्यार्थी की साईकिल चोरी हो गई। जिस विद्यार्थी का साईकिल चोरी हुआ वह गांडेय महोदा मोड़ निवासी अशोक वर्मन का पुत्र सचिन वर्मन है। सचिन वर्मन प्रत्येक दिन की भांति बुधवार की सुबह को भी पुस्तकालय में पढाई करने पहुंचा था।