गिरिडीह: तारानाकों गांव में सोनम कुमारी ने शादी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की, सदर अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
राजधनवार के तारानाकों गांव की रहने वाले सोनम कुमारी ने शादी के बाद फांसी लगा कर जान दे दी। गुरुवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि राधे पंडित की 20 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की शादी बीते मंगलवार को हुई थी। शादी होने के बाद बुधवार शाम को किसी रश्म के लिए यह मायके आई थी।मायका आने के बाद इसने फांसी लगा ली।