गिरिडीह: डुमरी के अंधेरी गांव में सड़क हादसे में किशोर की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
डुमरी के अंधेरी गांव के रहने वाले पंडरा मुर्मू की मौत सड़क हादसे में हो गई। गुरुवार को ढाई बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बड़का मुर्मू का 17 वर्षीय पुत्र पंडरा मुर्मू घर से बाइक लेकर पास के पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने जा रहा था।इसी दौरान धावाटांड़ के पहले किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।