मंडला: शहर में बिजली विभाग का नाइट शिविर अभियान जारी, बकाया वसूली और बिजली चोरी पर सख्ती
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 मंडला सर्किल में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मो. अयूब खान के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा विशेष नाइट शिविर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमें रात में घर-घर पहुंचकर बकाया बिजली बिल की वसूली कर रही हैं। रविवार को 8 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्र में टीम पहुंची। जहां बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काटे गए।