कुलपहाड़: बारिश से बर्बाद फसल देखने खेत गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। इसी बीच बिजरारी गांव में खेत पर फसल देखने गए 36 वर्षीय किसान देवेंद्र पुत्र घनश्याम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं।