राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें यूनिफॉर्म की जगह एक मूस्त राशि दिए जाने,आंगनबाड़ी खुलने का समय परिवर्तित किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की गई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा नारेबाजी की गई।