टीकमगढ़: बुड़ेरा से एक व्यक्ति शासकीय भूमि पर अवैध खनन की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा
बुड़ेरा से शुक्रवार को दिनेश यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि ग्राम पंचायत में शासकीय भूमि पर जेसीबी मशीन से जगह-जगह खदान बनाई जा रही है। जिस गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है और कार्यवाही की मांग की है।