मुरैना नगर: गौवंश को बचाने के प्रयास में बड़े गांव के पास बाइक सवार हुए घायल, घायलों का किया गया उपचार
दिमनी थाना क्षेत्र के बड़े गांव के पास सड़क पर अचानक गोवंश के आने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार किया गया है ।बताया जाता है की बाइक पर सवार दोनों लोग मुरैना की तरफ आ रहे थे, तभी सड़क पर हादसा हो गया।