मुरैना नगर: मुरैना नगर निगम ने पशुपतिनाथ मेले में 28 दिसंबर को होने वाला कवि सम्मेलन स्थगित किया
ननि महापौर ने 25 दिसंबर को पशुपतिनाथ मेले का शुभारंभ किया था।ननि के मेला अधिकारी द्वारा आज शाम जारी सूचना में बताया कि मेला रंगमंच पर 28 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाना था,जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास आ रहे थे।उक्त कवि सम्मेलन अज्ञात कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।आगामी तिथी घोषित करने के लिए इसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी।