भगवानपुर: भर्डिहा निवासी साजन हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गोरखा गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भर्डिहा गांव निवासी साजन हत्याकांड मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त बगरस निवासी हरेराम सहनी के पुत्र गोरख कुमार सहनी उर्फ गौरव कुमार उर्फ गोरखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।