करछना: बकरावां गांव में घर के पीछे की दीवाल तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण कीया पार, जांच में जुटी पुलिस
कौंधियारा थाना बकरावां गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र दूधनाथ पटेल का परिवार मंगलवार को रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी का फायदा उठाकर देर रात होने पर अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवाल तोड़कर अंदर अलमारी व बॉक्स में रखा गया 70 हजार रुपए नगदी एवं आभूषण तथा कई कीमती सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची स्थानी पुलिस जांच में जुट गई है।