करछना: नैनी पुलिस व SOG की टीम ने ऑनलाइन गेम खिलाकर करोड़ो रुपए ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश DCP यमुनानगर ने दी जानकारी
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन गेम खिलाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।पुलिस द्वारा 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से 42 मोबाइल फोन 52 सिम कार्ड 5 लैपटॉप तथा 2 करोड़ 53 लाख रुपया लेखा-जोखा में बरामद हुआ है। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने दी जानकारी