करछना: नैनी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब ₹3 लाख नकदी व लाखों रुपए के जेवरात किए चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज के यमुनापार नैनी कोतवाली क्षेत्र के नैनी गांव की है,जहां पर शेष कुमार शर्मा नैनी गांव में रहते हैं,जिनका पुश्तैनी मकान पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के घटवा भगवतपुर में है,जहां पर उनकी माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया था,वापस आए तो देखा घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था,तथा करीब 3 लाख नगदी व करीब 50 लाख का सोने-चांदी के जेवरात गायब है।