करछना: ऑनलाइन गेम खिलाकर करोड़ों रुपए का साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का नैनी पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने किया खुलासा
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन गेम खिलाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया,पुलिस द्वारा 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 42 मोबाइल फोन 52 सिम कार्ड 5 लैपटॉप तथा 2 करोड़ 53 लाख़ रुपए लेखा-जोखा में बरामद हुआ है, जबकि इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।