करछना: बारी बजहिया गांव में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए दरवाजे की कुंडी काटकर नगदी समेत लाखों के आभूषण को किया पार
कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया निवासी किशान पटेल का पूरा परिवार सोमवार रात 10 बजे के करीब रोजाना की तरह खाना पीना करने के बाद गर्मी का दिन होने की वजह से घर के बाहर सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुस गए। जहां अलमारी व बॉक्स से 70 हजार रुपए नगदी व लाखों के आभूषण उठा ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर सनसनी फैल गई।