लखीसराय: मेदनी चौकी पुलिस ने नशा सेवन मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
मेदनी चौकी थाना की पुलिस ने 2 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मेदनी चौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से इसी गांव के रहने वाले शंकर महतो के पुत्र मुकेश कुमार को तथा बंसगढ़ा से स्व. सिपाही बिंद के पुत्र वकील कुमार को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किया है.