कबड्डी के कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी का किया गया अभिनंदन
मुकेश कुमार बीहट
सिमरिया गोलंबर से लेकर जीरोमाइल तक विभिन्न चौक चौराहों पर किया गया अभिनंदन
बेगूसराय जिला कबड्डी संष तथा बिहार राज्य कबड्डी संष के बैनर तले जीरोमाइल के होटल यु वराज में हुआ अभिनंदन समारोह
फोटो कैप्शन-गोल्डन गर्ल रिया को प्रतीक चिह्न देते बिहार राज्य कबड्डी संष के अध्यक्ष कुमार विजय, बेगूसराय जिला कबड्डी संष के संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संष के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल समेत अन्य।
बीहट। निज संवाददाता।
अहमदबाद में हुए कबड्डी के कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी रही बीहट की बेटी जब गुरूवार को बीहट पहुंची तो लोगों ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। सिमरिया गोलबंर से ही जीरोमाइल दिनकर गोलंबर तक विभिन्न चौक चौराहों पर पग-पग माटी चंदन है, बिटिया रिया तेरा अभिनंदन है के जयषोष के साथ स्वागत किया। बिहार राज्य कबड्डी संष के अध्यक्ष कुमार विजय ने कहा कि रिया की उपलब्धि पर सूबे के मुख्यमंत्री ने कबड्डी के लिए सूबे में 10 एक्सीलेंसी सेंटर खोलने की षोषणा की है और कहा कि एक्सीलेंसी सेंटर की शुरूआत बेगूसराय से होगी। कांग्रेस नेता डा. कन्हैया कुमार ने कहा कि रिया की उपलब्धि से न केवल बीहट, बेगूसराय बल्कि बिहार और पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। रिया यु वाओं के लिए रॉल मॉडल बन गयी है और आने वाले दिनों रिया से प्रेरित होकर और कई रिया इसी तरह से बेगूसराय, बिहार तथा देश का नाम रौशन करेगी। मौके पर हर्ल के परियोजना प्रमुख नीतिन सक्सेना, कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, एनटीपीसी के एचआर प्रबंधक के.ए. मिश्र,जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार, जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम कुार सहनी, बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संष के संरक्षक पूर्व मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. शिवशंकर सिंह, सिने कलाकार अमिय कश्यप, जिला खेल महासंष के अध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय वीरेश, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे। मिथिलाचंल संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
रिया के माता-पिता भी हुए सम्मानित-गोल्डन गर्ल रिया के पिता बीहट जागीर टोला निवासी सिंकदर कुमार तथा माता बैजंती देवी समेत अन्य परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
#BreakingNews #PostViral #facebookviral #Begusarai