बरहट: केवाईपी में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी प्रखंड के कोऑर्डिनेटर के साथ अतिथि पैलेस में बैठक आयोजित
Barhat, Jamui | Nov 26, 2024 जिला मुख्यालय स्थित अतिथि पैलेस के सभागार में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के लगभग बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अन्तर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम में शामिल सभी प्रखंड के लिए एमकेसीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एमकेसीएल के रिजनल मैनेजर गणेश घुगे और आसिम अहमद ने संयुक्त रूप की।