बरहट: बरहट में नामांकन के तीसरे दिन 11 अध्यक्ष एवं 19 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Barhat, Jamui | Nov 21, 2024 बरहट प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार तीसरे दिन 11 अध्यक्ष व 19 कार्यकारिणी सदस्य के लिए विभिन्न पंचायतों से प्रतियाशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामंकन दाखिल की प्रक्रिया 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चली। उक्त जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय ने दी। वहीं नामांकन को लेकर दिनभर समर्थकों की भीड़ लगी रही।